कुछ दोस्तों से सुनने में आया की @greathimalayannationalpark में एक ग्रुप आ रहा जो की foreigners हे सभी के सभी, कुछ कह रहे थे की बो 15 या 20 होंगे तो यही कुछ का कहना था की बो 30 या 35 के करीब हो सकते हैं मैंने भी सबकी बात पर मुंडी हिलाई ! इन्ही सब बातो में कब शाम गयी पता चला, रात होने वाली थी तो मेने घर की तरफ रुख किया ! घर पहुँचते ही मेने छानबीन शुरू कर दी ! 2 4 फ़ोन घुमाये तो पता चला की बात में तो दम था एक बड़े भाई से पता चला की 14 सितम्बर को आ रहे हे बो सब अपना झोला उठा के ! मेने भी अपने मन की बात बड़े भाई के सामने बोल दी "भाई मुझे भी जाना हे उनके साथ" भाई बोले ठीक हे चले जाना लेकिन थोड़ा बहुत सामान भी उठाना पड़ेगा ! मेने भी झट से कहा हाँ हाँ porter बनके ही सही कम से जाने को तो मिलेगा मेने कहा "एक दोस्त को भी बोल देता हूँ उसका मन भी है जाने का" उन्होंने उस बात पर हामी भर दी ! अब बस इंतज़ार था तो 14 सितम्बर का 13 सितम्बर रात को 9 बजे मुझे call आया भाई का कहा "सुबह 6 बाली बस में सैंज आ जाना बहि पर तुझे एक गाड़ी मिलेगी उस गाड़ी में निकल जाना सीधा नि...